24 News Update नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दर्द और बुखार में इस्तेमाल होने वाली दवा निमेसुलाइड (Nimesulide) की 100 मिलीग्राम से अधिक डोज वाली सभी खाने की दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय 29 दिसंबर से लागू हो चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है, जो दर्द में राहत देती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। विशेषज्ञों की सलाह और उपलब्ध सुरक्षित विकल्पों को देखते हुए हाई डोज पर रोक लगाई गई है।सरकार ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरी निमेसुलाइड दवा पर नहीं, बल्कि केवल 100 mg से अधिक डोज वाली ओरल दवाओं पर लागू होगा। 100 mg या उससे कम डोज की दवाएं डॉक्टर की सलाह पर पहले की तरह मिलती रहेंगी।इस फैसले के बाद दवा कंपनियों को हाई डोज निमेसुलाइड का उत्पादन तुरंत बंद करना होगा और बाजार में मौजूद स्टॉक को वापस मंगाना पड़ेगा। नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोरों को भी ऐसे स्टॉक हटाने के निर्देश दिए गए हैं।सरकारी निर्णय का असर आम मरीजों पर भी पड़ेगा। कुछ बड़ी फार्मा कंपनियों की दर्द निवारक दवाएं बाजार से हट सकती हैं और अब मरीजों को डॉक्टर की सलाह से वैकल्पिक पेनकिलर जैसे पैरासिटामोल या आइबुप्रोफेन दी जाएंगी। बिना परामर्श के दवा लेना और कठिन होगा।स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले से खरीदी गई 100 mg से अधिक डोज वाली दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। बच्चों के लिए निमेसुलाइड पहले से ही प्रतिबंधित है, इसलिए इस फैसले का उन पर कोई नया असर नहीं पड़ेगा।गौरतलब है कि सरकार ने 20 फरवरी 2025 को पशुओं के लिए निमेसुलाइड के सभी उपयोगों पर पहले ही रोक लगा दी थी। अब करीब 11 महीने बाद इंसानों के लिए भी हाई डोज पर सख्त कदम उठाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समाज को अधिक मानवीय बनाना ही लेखन का उद्देश्य : पंकज मित्र गुवाहाटी–हावड़ा के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नववर्ष पर भारतीय रेलवे का बड़ा उपहार