24 News Update चित्तौड़गढ़। पारसोली कस्बे में कपड़े की दुकान से नकदी चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और तीसरे साथी की तलाश में जुटी है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और लंबित चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) और पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को रघुनाथपुरा निवासी राजेश जाट ने पारसोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 15 जुलाई को उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुए। एक युवक ने गमछा खरीदकर 500 रुपये का नोट दिया, जबकि दूसरा महिला को कपड़े दिखाने में उलझाए रखा। इसी बीच तीसरे साथी ने मौका पाकर गल्ले में रखी नकदी पार कर दी और तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ और साक्ष्यों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र (22) निवासी बापूनगर कच्ची बस्ती, कुन्हाड़ी (कोटा) तथा दिलीप पुत्र राजू बाबरी निवासी मानटाउन, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, विशेष रूप से श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर, मेलों, रैलियों और धार्मिक आयोजनों में लोगों का ध्यान भटकाकर जेबकतरी और नकदी चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस उनके गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिलीप के खिलाफ वर्ष 2022 में सवाई माधोपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब 6.50 लाख रुपये की सशस्त्र डकैती का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और बेगूं वृत्ताधिकारी अंजलि सिंह के निर्देशन में पारसोली थाना पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने किया। पुलिस का कहना है कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आदतन और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने किए श्री सांवलियाजी के दर्शन, बोलीं- वर्षों पुरानी मनोकामना हुई पूरी 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार