24 News Update डूंगरपुर। भूमि शुद्धिकरण की पत्रावली आगे बढ़ाने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने विकासनगर की तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में पटवारी को पहले अलग-अलग समय पर कुल 6 लाख 50 हजार रुपए दिए जाने की बात भी सामने आई है। रिश्वत मांग की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप की तैयारी की, लेकिन परिवादी के बड़े भाई के निधन के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।मामला विकासनगर पटवार हल्का, पंचायत समिति झांतरी के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 से जुड़ा है। इस भूमि में परिवादी की 1/6 हिस्सेदारी दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए परिवादी ने करीब एक वर्ष पहले संबंधित पत्रावली तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को सौंपी थी।पत्रावली लंबित रहने के दौरान परिवादी ने पटवारी को अलग-अलग समय पर कुल 6.50 लाख रुपए देने की बात शिकायत में कही है। इसके बावजूद भूमि शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बाद परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को एसीबी चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी। एसडीएम कार्यालय के नाम पर मांगे डेढ़ लाखशिकायत के अनुसार, 18 फरवरी को परिवादी दोबारा तत्कालीन पटवारी से मिला। इस दौरान उसे बताया गया कि संबंधित पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेजी जा चुकी है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे।शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच कर रिश्वत मांग की पुष्टि के लिए सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी चौकी डूंगरपुर में तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। ट्रैप से पहले भाई की मौतरिश्वत की रकम के साथ ट्रैप कार्रवाई की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो गया। इसके चलते परिवादी करीब डेढ़ से दो माह तक पारिवारिक परिस्थितियों में व्यस्त रहा। इस कारण निर्धारित अवधि में रिश्वत लेते हुए ट्रैप कार्रवाई नहीं हो सकी। एसीबी के अनुसार मामले में अब अग्रिम अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान शिकायत से जुड़े दस्तावेजों, तथ्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार डूंगरपुर में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, बिलड़ी में भाजपा ग्रामीण मंडल ने किया स्वागत