डॉ. मनु बंसल और टीम ने भेंट किए 40 इको-फ्रेंडली बांस कचरा पात्र, वन विभाग और नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

उदयपुर। शहर के प्रसिद्ध निमच माता मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रविवार को बड़ा अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ उदयपुर’ अभियान के तहत वन विभाग रेंज उदयपुर पूर्व और उदयपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में वृहद स्वच्छता श्रमदान आयोजित किया गया। अभियान में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आमजन को जागरूक करने के साथ प्लास्टिक उपयोग पर सख्ती का संदेश भी दिया गया।

अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मनु बंसल और उनकी टीम ने वन क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए 40 इको-फ्रेंडली बांस के कचरा पात्र जनहित में भेंट किए। इन कचरा पात्रों को मंदिर परिसर, सीढ़ियों और मुख्य प्रवेश द्वार तक विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक कचरा निर्धारित स्थान पर ही डाल सकें।

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मनु बंसल और उनकी टीम पूर्व में भी इस वन क्षेत्र में लगातार श्रमदान, सफाई अभियान और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देती रही है। रविवार को आयोजित अभियान में वन विभाग रेंज उदयपुर पूर्व के रेंजर तेज सिंह राणावत, फॉरेस्टर भेरूलाल गाडरी सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा। वहीं नगर निगम की ओर से सीआई मांगीलाल ने भी सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर के आसपास संचालित दुकानदारों और प्रसाद विक्रेताओं को प्लास्टिक बैग में प्रसाद वितरण नहीं करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग की टीम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वन क्षेत्र में प्लास्टिक अथवा कचरा फैलाना दंडनीय अपराध है और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान आसपास के निवासियों और श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया गया। वन विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति वन क्षेत्र में गंदगी फैलाता या कचरा फेंकता दिखाई दे तो उसके फोटो अथवा वीडियो विभाग को उपलब्ध करवाएं। विभाग ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

रेंजर तेज सिंह राणावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने डॉ. मनु बंसल, उनकी टीम और नगर निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संयुक्त प्रयास शहर के वन क्षेत्रों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading