24 News Update उदयपुर। राष्ट्रीय प्रताप गौरव केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग (रजि.) की ओर से “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि युवा उद्यमी एवं भामाशाह पंकज शंकर कुलरिया रहे। इस अवसर पर उद्योगपति एवं भामाशाह कानारामजी, शंकरजी और धर्मचंदजी कुलरिया परिवार की ओर से संस्थान के सामाजिक कार्यों के लिए 2 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने की।विशिष्ट अतिथियों में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व विशेष सचिव सी.पी. शर्मा, राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर के अध्यक्ष अमराराम चुयल, पूर्व विशेषाधिकारी फारुख आफरीदी, विधायक ताराचंद जैन, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद, जिला न्यायाधीश संजय भटनागर, भाजपा नेता पुखराज सुथार पुख्तारी, फिल्म अभिनेता राज जांगिड़ जयपुर, पूर्व महामंत्री महासभा दिल्ली अनिल एस जांगिड, महंत कुलदीप सिंह, रमेशचंद्र एवं शैलेश पंड्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुई। समारोह में मानव सेवा, पर्यावरण, कला, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 प्रतिभावान व्यक्तियों को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं उदयपुर में आयोजित जी-20 कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 21 पुलिस जवानों का भी विशेष सम्मान किया गया।संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद जांगिड़ ने कहा कि संस्थान मानवाधिकार संरक्षण और बाल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी भी संस्थान ने उठाई है। समारोह उत्साह, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के संदेश के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निमच माता मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज विनय क्रिकेट क्लब बना ए डिविजन चैंपियन: यंग बॉयज को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार जीती CPS ट्रॉफी