समाज भवन में आयोजित होगी परिचय, विचार-विमर्श एवं कुंडली मिलान की विशेष व्यवस्था उदयपुर। सहस्त्र ओदीच्य समाज उदयपुर की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक रविवार को सेक्टर-14 स्थित समाज भवन में समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के लिए युवक-युवतियों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है तथा अब तक करीब 65 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 मई को सेक्टर-14 स्थित समाज भवन में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, आपसी विचार-विमर्श तथा कुंडली मिलान की विशेष व्यवस्था भी रहेगी, ताकि समाज के परिवारों को एक बेहतर मंच उपलब्ध हो सके। बैठक का संचालन महासचिव राहुल व्यास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दिनेश दामोदर लाल दवे ने दिया। बैठक में दातार शंकर शर्मा, दिलीप कुमार व्यास, अरुण प्रकाश व्यास, जय प्रकाश शर्मा, रेखा व्यास, सरोज व्यास, लोकेश रावल, सुशील कुमार आचार्य, प्रमोद शर्मा, सुनील दवे, विजय याग्निक, संजीव जानी, प्रतीक व्यास, अरुण शुक्ला, किशन व्यास, भुवन रावल, कैलाश शर्मा, मनीष दवे, नलिनी दवे, प्रमिला व्यास, अमूल दवे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चूरू पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के 15 लाख रुपये करवाए रिफंड; डीलरशिप के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी निमच माता मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज