24 News Update नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के समान दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके बाद अब ‘वंदे मातरम’ के अपमान या इसके गायन में बाधा डालने पर भी वही कानूनी कार्रवाई होगी, जो वर्तमान में राष्ट्रगान के अपमान पर लागू होती है।सरकार के अनुसार यह फैसला राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लिया गया है। संशोधन के बाद यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालता है या उसका अपमान करता है तो उसे तीन वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। दोबारा अपराध करने पर न्यूनतम एक वर्ष की सजा का प्रावधान भी रहेगा।केंद्र सरकार ने इसके साथ ‘वंदे मातरम’ के गायन और प्रस्तुति को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सरकारी समारोहों, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रपति और राज्यपालों के आधिकारिक कार्यक्रमों तथा अन्य प्रमुख राजकीय आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ का छह अंतरों वाला आधिकारिक संस्करण प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड होगी।नई गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ और ‘जन-गण-मन’ दोनों का आयोजन हो, तो पहले ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। दोनों प्रस्तुतियों के दौरान लोगों के लिए सम्मानपूर्वक सावधान मुद्रा में खड़ा रहना अनिवार्य होगा। हालांकि सिनेमा हॉल और फिल्म प्रदर्शन के दौरान दर्शकों को खड़े होने से छूट दी गई है।गृह मंत्रालय ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थागत कार्यक्रमों में भी ‘वंदे मातरम’ के गायन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना बंकिम चंद चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को की थी। यह 1882 में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में प्रकाशित हुआ था। वर्ष 1896 में Rabindranath Tagore ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार इसे सार्वजनिक रूप से गाया था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम’ देशभक्ति और आजादी के आंदोलन का प्रमुख नारा बना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर—मंदसौर—रतलाम ट्रेनों पर असर, दोहरीकरण कार्य से रेलसेवाएं आंशिक रद्द, यात्रियों को परेशानी शिखर धवन ने गुरुग्राम में कराई मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी शाइन संग किए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर