24 न्यूज अपडेट, जयपुर। सोशल मीडिया के जरिए खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बताने वाला एक शातिर ठग जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी ने अहमदाबाद की एक ज्वेलर युवती को अपने जाल में फंसाकर पहले डायमंड हार और ब्रेसलेट ठग लिए, फिर 15 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करने लगा।आरोपी की पहचान 26 वर्षीय नीरज कुमार शर्मा निवासी हिंडौन सिटी (करौली) के रूप में हुई है, जो जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित दुर्गा कॉलोनी में किराए से रहता था। आरोपी के खिलाफ जयपुर और सीकर में पूर्व में भी खुद को आरएएस और आईपीएस अधिकारी बताकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं।फर्जी आईडी, फर्जी प्रोफाइल, असली वारदातडीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम के अनुसार, आरोपी ने ’दीपक शर्मा’ नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाई और एक महीने पहले अहमदाबाद की एक ज्वेलरी व्यवसायी युवती से दोस्ती की। उसने खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत उच्च अधिकारी बताते हुए युवती को प्रभावित किया। यही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि उसका भाई गोवा में आईपीएस अधिकारी है और पिता रिटायर्ड पुलिस अफसर।इस भरोसे के दम पर आरोपी ने युवती को तीन दिन पहले जयपुर बुलाया, जहां वह एक बिजनेस प्रोग्राम में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के बाद आरोपी ने युवती को जवाहर सर्किल मिलने बुलाया और धोखे से डायमंड हार व ब्रेसलेट ले लिए।धमकी का खेल, बोला, मैं कुछ भी करवा सकता हूंगहने मांगने पर आरोपी ने खुद को गृह मंत्रालय से जुड़ा बताते हुए धमकायाकृ “किसी को बताया तो उठवा दूंगा, मेरे रिश्तेदार सभी पुलिस में हैं।” इसके बाद आरोपी ने 15 लाख रुपए की डिमांड कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डरी-सहमी युवती ने आखिरकार हिम्मत कर जयपुर के एयरपोर्ट थाना पहुंचकर शनिवार रात को एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी आरएएस और आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी कर चुका है। इस बार उसने सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली साजिश रची थी। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर आरोपी को रविवार को दबोच लिया। उसके कब्जे से डायमंड ज्वेलरी और वारदात में इस्तेमाल एसयूवी जब्त कर ली गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर एयरपोर्ट पर फिर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल, दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 8 घंटे देरी से, यात्रियों की बढ़ी परेशानी उदयपुर में हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार प्रतापनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों का डीजल बरामद, वारदात में प्रयुक्त 2 कारें जब्त