24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक युवक को हल्दीघाटी पैसेंजर ट्रेन से गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी बीएससी का छात्र निकला, जो परीक्षा से ठीक दो दिन पहले सिर्फ पैसों के लालच में नशे की तस्करी करने निकला था।प्लेटफॉर्म-2 पर ट्रेन चेकिंग में हुआ खुलासाघटना सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी हल्दीघाटी पैसेंजर की जनरल बोगी की चेकिंग के दौरान सामने आई। जीआरपी टीम को एक युवक संदिग्ध नजर आया। तलाशी में उसके पास मौजूद तीन बैगों से कुल 24.558 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 68 हजार 370 रुपए आंकी गई।नीमच से लाया था माल, जयपुर में डिलीवरी का था प्लानपकड़े गए युवक की पहचान ओमप्रकाश पाटीदार के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह डोडाचूरा नीमच से लेकर जयपुर सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही उसने खुलासा किया कि उसके साथ एक और साथी था, जो पुलिस को देख मौके से फरार हो गया।परीक्षा की दुहाई देकर मांगी माफीगिरफ्तारी के समय आरोपी ओमप्रकाश बार-बार पुलिस से माफी मांगता रहा और बताया कि वह बीएससी का छात्र है, दो दिन बाद उसकी परीक्षा है। लेकिन रुपयों के लालच में वह इस अवैध कार्य में शामिल हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, लेकिन युवक ने आगे कोई बड़ा खुलासा नहीं किया।अब अजमेर जीआरपी करेगी जांचफिलहाल मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है और युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। अब इस पूरे मामले की अगली जांच अजमेर जीआरपी टीम द्वारा की जाएगी। जांच के बाद आरोपी को अजमेर जीआरपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थानाधिकारी अनिल देवल के नेतृत्व में गठित टीम की बड़ी भूमिका रही। टीम में एएसआई धुलजी त्रिगर, हेड कांस्टेबल सांवर सिंह, मनोहर सिंह, अनिल कुमार, नरेश कुमार, कांस्टेबल यूसुफ मोहम्मद, गोपाल और पवन कुमार शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ किले में पहली बार दिखा जंगली भालू, सुरक्षा में हड़कंप ग्रेनाइट से भरा ट्रोला ओवरब्रिज की दीवार पर चढ़ा,ट्रैफिक डायवर्ट करने से कुम्भानगर फाटक के आसपास लगा जाम