24 News Update अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर जवाली और रानी स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 633 और 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 23 से 25 अप्रैल के बीच कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल किया गया है।मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।रद्द रेल सेवाएंगाड़ी संख्या 14821, जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस: 23 व 24 अप्रैल को रद्दगाड़ी संख्या 14822, साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस: 24 व 25 अप्रैल को रद्दमार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं14701, श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (23 अप्रैल): अब अजमेर–चित्तौड़गढ़–रतलाम–वडोदरा मार्ग से चलेगी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच व मंदसौर में ठहराव20943, बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस (23 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से, पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी में ठहराव20694, बेंगलुरु–जोधपुर एक्सप्रेस (22 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से संचालित, समान स्टेशनों पर ठहराव20496, हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस (23 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से, पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी में ठहरावरीशेड्यूल रेल सेवाएं19411, गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस: 24 अप्रैल को 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान19223, साबरमती–जम्मूतवी एक्सप्रेस: 24 अप्रैल को 1 घंटे देरी से प्रस्थानरेलवे की अपील:रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, 24 घायल, 2 उदयपुर रेफर एक नंबर की दो गाड़ियां! एक घर में खड़ी, दूसरी एसपी ओफिस के बाहर, गोगुंदा से भीलवाड़ा तक ‘डुप्लीकेट कार’ का खेल, पुलिस