24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा की प्रदेश कार्यशाला गुरुवार को जयपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में संगठन विस्तार के साथ-साथ आगामी अभियानों की रूपरेखा पर गहन मंथन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित सेवा पखवाड़ा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवधि में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और सेवा कार्यों की श्रृंखला चलेगी। इसके साथ ही 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का आयोजन होगा। इस अभियान के अंतर्गत सांसद खेल महाकुंभ जैसे बड़े कार्यक्रम होंगे, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और युवाओं में उत्साह का संचार होगा। बैठक में जीएसटी जेनरेशन नेक्स्ट अभियान पर भी जोर दिया गया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती से आमजन को मिली राहत की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुँचाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विशेष जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों, नई योजनाओं और आर्थिक सुधारों को घर-घर तक पहुँचाना है। साथ ही कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर जनता को “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प से जोड़ना है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से इन अभियानों को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कार्यशाला में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला महामंत्री रघु शर्मा,जिला मंत्री कर्नल सिंह कांकरवा, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित आदि उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक के अनुसार प्रदेश कार्यशाला के पश्चात शनिवार 13 सितंबर को ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे चित्तौड़गढ़ जिले की कार्यशाला आयोजित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ सहित जिलों को डार्क जोन से मुक्त कर किसानों व आमजन को दे राहत- विधायक कृपलानी, राजस्थान भू जल संरक्षण व प्राधिकरण विधेयक बिल पर बोले पूर्व मंत्री एवं विधायक विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका