24 News Update उदयपुर। शहर के प्रसिद्ध करणी माता रोप-वे, दूध तलाई पर गुरुवार को आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव तैयारियों को परखने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। रोप-वे में तकनीकी खराबी और यात्रियों के फंसने जैसी आपात स्थिति को आधार बनाकर विभिन्न एजेंसियों ने राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल में NDRF, SDRF, जिला पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और रोप-वे प्रबंधन की टीमों ने समन्वित तरीके से हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान रोप-वे ट्रॉली में यात्रियों के फंसने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसके बाद बचाव दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया।डी कंपनी उदयपुर रेस्क्यू टीम की ओर से भी संयुक्त रोप रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया गया। टीम CC-01, PC-02, HC-01, CT-17 और DVR-03 सहित राजकीय वाहन एवं रेस्क्यू उपकरणों के साथ करणी माता रोप-वे, दूध तलाई पहुंची। ड्रिल के दौरान आपदा की सूचना मिलते ही कंट्रोल सिस्टम सक्रिय किया गया और मौके पर पुलिस, एम्बुलेंस तथा बचाव दलों को तैनात किया गया। NDRF और SDRF की टीमों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से ऊंचाई पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी तकनीकी खराबी, आग या अन्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता की भी जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान करणी माता रोप-वे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे अभियान की निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की। प्रशासन का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह के अभ्यास भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला अधिवक्ता प्रकरण में बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, आरोपी जारोली की पैरवी नहीं करेंगे वकील उदयपुर में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप