24 News Update राजसमंद। राजसमंद में मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर प्रेरणादायक पहल करते हुए सामूहिक रूप से पैदल न्यायालय पहुंचकर जागरूकता का संदेश दिया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी न्यायिक अधिकारी सुबह उनके निवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी अधिकारी अनुशासित तरीके से पैदल ही न्यायालय परिसर के लिए रवाना हुए।इस पहल का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। न्यायालय परिसर पहुंचने पर कर्मचारियों और नागरिकों ने न्यायिक अधिकारियों की इस पहल की सराहना की।जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को छोटे-छोटे प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जहां संभव हो वहां पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयुष नर्सेज संगठनों ने नए जॉब चार्ट का किया विरोध, 21 मई की वर्चुअल बैठक के बहिष्कार की घोषणा ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जहाजपुर बंद, मेडिकल स्टोर संचालकों ने जताया रोष