सहस्त्रबाहु जयंती की पूर्व संध्या पर मेवाड़भर से जुटे 750 समाजजन, डॉक्टरों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों का अभिनंदन

24 News Update उदयपुर। सहस्त्रबाहु जयंती की पूर्व संध्या पर कलाल समाज मेवाड़ की ओर से परमानंद गार्डन में जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेवाड़ सहित आसपास के जिलों से करीब 750 समाजजनों ने भाग लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा, खेल, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले करीब 150 समाजजनों का सम्मान किया गया।
समारोह में कोटड़ा, ओगणा, झाड़ोल, थूर, मदार, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, धरियावद, राजसमंद, भीलवाड़ा, भोपाल सागर और चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधि पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और आरती के साथ हुई। बालकृष्ण सुहालका और धारावती सुहालका ने अतिथियों एवं समाजजनों का तिलक लगाकर और उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चौधरी बड़ी सादड़ी ने की। मुख्य अतिथि न्यायाधीश विजय टांक, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संयोजक कैलाश चौधरी और किशन टांक ने कहा कि समाज की एकता मजबूत करने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

शहर के विकास में समाज से मांगा सहयोग
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर का विकास केवल नगर निगम या प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने उदयपुर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम में समाजजनों से सहयोग का आह्वान किया। इस पर मौजूद समाजजनों ने शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की सहमति जताई।
समारोह में नवनिर्वाचित एवं पूर्व वार्ड पंच, सरपंच, पार्षद, सभापति और उपसभापतियों को पगड़ी, शॉल, उपरणा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डूंगरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और धरियावद नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चौधरी सहित विभिन्न निकायों के जनप्रतिनिधियों का भी अभिनंदन किया गया।
डॉक्टरों और खिलाड़ियों सहित 150 प्रतिभाओं का अभिनंदन
विशिष्ट प्रतिभा सम्मान के तहत समाज के करीब 150 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें न्यूरो सर्जन डॉ. गौरव जायसवाल, फिजिशियन डॉ. हेमंत माहुर और डेंटल सर्जन कीर्ति चौधरी सहित चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सक, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा अन्य क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं शामिल रहीं। सम्मानित होने वालों को पगड़ी, उपरणा और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम में कथक आश्रम के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं भोजन व्यवस्था में भी सामाजिक संदेश को स्थान दिया गया। भोजन काउंटरों पर ‘इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ के संदेश वाले बैनर लगाए गए, ताकि अन्न की बर्बादी रोकी जा सके। समारोह का संचालन सूर्यप्रकाश सुहालका और मनोहर चौधरी ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading