हरियाणा-राजस्थान के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों को किया चिन्हित; यूपी-हरियाणा में भी एटीएम तोड़ने व ट्रैक्टर चोरी की वारदातें कबूलीं जयपुर 24 जून। जिला पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय एटीएम चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राठी मार्केट से एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात का महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन, एक आईशर ट्रैक्टर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार एवं सीओ रामगढ़ पिंटू कुमार के सुपरविजन में मिली है। वारदात के खुलासे के लिए थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उद्योग नगर थाना पुलिस, डीएसटी और साइक्लोन सेल की विशेष टीमें गठित की गई थीं।रात के अंधेरे में उड़ाया था 4.92 लाख रुपयों से भरा एटीएमउद्योग नगर थाना क्षेत्र के राठी मार्केट में बीती 17 जून 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोर वहां लगी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए थे, जिसमें 4,92,500 रुपये का कैश मौजूद था। इस घटना पर बैंक प्रशासन की रिपोर्ट पर थाना उद्योग नगर में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।लोकल मुखबिर, बाहरी गैंग और कार का इस्तेमालपुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि अपराधियों ने नया पैंतरा अपनाते हुए स्थानीय अपराधी से केवल वारदात की जगह को चिन्हित करवाया। लेकिन पकड़े जाने के डर से स्थानीय अपराधी को मुख्य वारदात के समय अपने साथ शरीक नहीं किया। शातिर बदमाशों ने एक कार की सहायता से एटीएम मशीन को रस्सी या जंजीर से बांधकर जोर से खींचा और उसे उखाड़ दिया। इसके बाद भारी-भरकम मशीन को उसी कार में लादकर फरार हो गए।हाईवे के सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट से टूटी गैंग की कमरवारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मानवीय आसूचना और साइक्लोन सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर कड़ी मेहनत कर पुलिस ने अपराधियों को ट्रेस किया। दबिश देकर टीम ने क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन बरामद कर ली और मौके से एक आईशर ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी हम्बीर सिंह (42) पुत्र तेजसिंह निवासी गारौली थाना जनूथर जिला डीग और कमलेश कुमार मीणा (36) पुत्र हरफूल मीणा निवासी बीरपुर थाना टहला जिला अलवर को गिरफ्तार किया है।यूपी, हरियाणा और राजस्थान में फैला है वारदातों का जालपकड़े गए आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने उत्तर प्रदेश और फरीदाबाद से तीन ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा उन्होंने आगरा (यूपी), पलवल और हिसार (हरियाणा) में भी एटीएम तोड़ने की बड़ी वारदातें करना कबूल किया है।दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी हम्बीर सिंह के खिलाफ बड़ौदामेव, सदर डीग, नदबई, सिकंदरा दौसा, कोतवाली दौसा और जनूथर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के 14 गंभीर मामले तथा आरोपी कमलेश कुमार मीणा के खिलाफ थाना टहला (अलवर) और बसवा (दौसा) में विद्युत अधिनियम, मारपीट और बलवे के 7 मामले दर्ज हैं।इस बड़ी अंतर्राज्यीय गैंग को दबोचने में उद्योग नगर थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह, एएसआई महेश चंद, खेमसिंह, देवकी नंदन और कांस्टेबल सद्दाम व राकेश शामिल रहे। वहीं, डीएसटी (1 व 2) से एसआई धीरेंद्र सिंह, एएसआई हरविलास, जगवीर, हेड कांस्टेबल दयाराम और कांस्टेबल करतार, समुन्द्र, कान्हा राम, हरिओम, दीन मौहम्मद, देवेंद्र व मुरारीलाल ने अहम भूमिका निभाई. साइक्लोन सेल के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल संजय व अमित ने तकनीकी मोर्चा संभाला। पूरी कार्रवाई के दौरान डीएसटी के एएसआई कासम खान एवं जान मौहम्मद का विशेष व सराहनीय योगदान रहा, जिनकी सटीक आसूचना से अपराधी पकड़े गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर बड़ा हमला: बोले- गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, आरोप लगाने वाले अब खुद जांच के घेरे में मानसून से पहले अलर्ट पर SDRF: राजस्थान के 35 जिलों में रवाना की गईं 70 रेस्क्यू टीमें; कमान्डेंट सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी