खाद-बीज छापों में 400-500 करोड़ के खेल का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग 24 News Upate जयपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर तीखा हमला बोलते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा कि अगर किरोड़ी लाल मीणा में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच करवानी चाहिए। डोटासरा ने जयपुर शहर कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने उनके बेटे और बहू पर गलत तरीके से ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाकर आरएएस बनने के आरोप लगाए हैं और इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसी के जवाब में डोटासरा ने कहा कि आरोप लगाने से पहले खुद पर लगे सवालों का जवाब देना चाहिए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग में खाद-बीज छापों के नाम पर बड़ा खेल हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस तरह उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, उसी तरह खाद-बीज मामलों की भी जांच कराई जाए।उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री मेरी जांच करवाएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन खाद-बीज के नाम पर जो छापे पड़े हैं, उनमें पैसा कहां से आया, कहां गया और किस-किस तक पहुंचा, इसकी भी जांच होनी चाहिए।” गहलोत से मुलाकात का किया दावाडोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि एक समय वे तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद गहलोत ने उनसे पूछा था कि किरोड़ी को क्यों लेकर आए थे। डोटासरा के अनुसार गहलोत ने बताया था कि किरोड़ी अपने खिलाफ दर्ज मामलों को हटाने की मांग कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि जो व्यक्ति कभी अपने मामलों को लेकर गुहार लगा रहा था, वही आज दूसरों पर आरोप लगा रहा है। बेनीवाल मामले का भी किया जिक्रकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने एक समय हनुमान बेनीवाल को चुनौती दी थी, लेकिन कुछ ही समय में पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि किसी को इतना नहीं छेड़ना चाहिए कि बाद में परेशानी हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस नेताओं पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब सरकार में रहते हुए उन्हें अपने विभाग और कामकाज से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी हमलाडोटासरा ने कहा कि प्रदेश और देश में युवा पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। सरकार को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच होती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार और बच्चों पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि खाद-बीज के नाम पर अब तक करीब 1200 छापे किए गए और इनमें 400 से 500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि किरोड़ी लाल मीणा खुद को ईमानदार मानते हैं तो उन्हें इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी बीपीएड डिग्री मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, दलाल पंकज जैन गिरफ्तार कार से खींचकर उखाड़ ले गए थे 4.92 लाख कैश समेत एटीएम; अलवर पुलिस और डीएसटी का बड़ा एक्शन, अंतर्राज्यीय गैंग के 2 शातिर दबोचे