24 News Update उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजित होने वाली ‘युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता’ में भाग लेने वाले इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता के बारे में बताया कि 18 से 30 वर्ष की मध्य की आयु वाले युवाओं की विभिन्न प्रतिभाएं यथा लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन तथा लोकनाट्य को एक राज्य स्तरीय मंच देने एवं उनकी कलाओं को प्रोत्साहित करने एवं राज्य/देश स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष की प्रतियोगिता 14 मार्च 2026 शनिवार को शिल्पग्राम उदयपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जायेगी। इच्छुक युवा आवेदन सादे कागज पर बागोर की हवेली गणगौर घाट उदयपुर में 11 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक जमा करा सकते है। अपनी उम्र के प्रमाण हेतु शैक्षणिक अंक तालिका साथ लानी अनिवार्य होगी। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी आप पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के फेसबुक पेज तथा वेबसाइट http://www.wzccindia.com पर प्राप्त कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शर्मा छात्रावास में निर्माणाधीन ‘अशोक सिंघल भवन’ के लिए 51 लाख रुपये का सहयोग सिविल सेवकों का खेल महाकुंभ शुरू, 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 टीमों के 800 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम