24 News Update बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 शारीरिक शिक्षकों (PTI) को डिग्री मिसमैच के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दीं। यह कार्रवाई ग्रेड-थर्ड पीटीआई भर्ती-2022 से जुड़े दस्तावेज़ सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने के बाद की गई है।जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय जो शैक्षणिक योग्यता प्रस्तुत की थी, वह बाद में जमा कराए गए दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही थी। शिक्षा निदेशालय से प्रदेशभर के 35 संदिग्ध पीटीआई की सूची भेजी गई थी, जिनमें से 19 बांसवाड़ा जिले के थे। इनमें से एक मामले को विस्तृत जांच के लिए उदयपुर संयुक्त निदेशक कार्यालय भेजा गया है, जबकि शेष 18 के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने संबंधित अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। लेकिन सुनवाई के दौरान वे संतोषजनक जवाब और प्रमाणित दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद उनकी पात्रता निरस्त करते हुए शिक्षा निदेशक ने बर्खास्तगी के निर्देश जारी किए। जिले के अलग-अलग स्कूलों में थे तैनातबर्खास्त किए गए शिक्षक सज्जनगढ़, गांगड़तलाई, बागीदौरा और आनंदपुरी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत थे। निदेशालय से 17 अप्रैल को आदेश मिलने के बाद दो दिन के भीतर सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को बुलाकर कार्रवाई पूरी कर ली गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांचप्रारंभिक जांच में ही गड़बड़ी सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसने पुनः जांच में भी डिग्री मिसमैच की पुष्टि की। इसके बाद बर्खास्तगी का अंतिम आदेश जारी हुआ। भर्ती प्रक्रिया पर पहले भी उठ चुके हैं सवालगौरतलब है कि वर्ष 2022 में 5546 पदों पर पीटीआई भर्ती निकाली गई थी। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी और मिसमैच डिग्रियां सामने आई थीं। मामले की जांच कर रही एसओजी ने 165 से अधिक अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के केस दर्ज किए थे। इससे पहले भी 134 से ज्यादा शिक्षकों को सेवा से हटाया जा चुका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा के डॉक्टर का शव प्रतापगढ़ में कुएं में मिला, शादी में शामिल होने गए थे, 4 दिन से थे लापता; शरीर पर चोट के निशान, मोबाइल व पैंट गायब भाजपा के वरिष्ठ नेता नवनीतलाल निनामा का निधन, बांसवाड़ा में शोक की लहर