लेकसिटी के 14 जैन मंदिरों आयोजित हो रहा है सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का पांचवां दिन24 News Update उदयपुर, 18 जून । श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर एवं श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर के पांचवें दिन सैकड़ों की संख्या में उदयपुर जिले के सभी मंदिर में अबाल, वृद्ध, महिला श्रावक-श्राविकाएं भाग ले रही है। आचार्य शांति सागर, विद्या सागर, वर्धमान सागर, समयसागर, एवं निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की मंगल प्रेरणा से आयोजित सम्यक् ज्ञान शिक्षण शिविर 2026 में प्रतिदिन धर्म ज्ञान की गंगा बह रही है। जिसमें हजारों श्रावक-श्राविकाएं इसका रसपान कर रहे है।पंडित अंकित शास्त्री ने कहा कि उदयपुर शहर 14 जिनालयों में चल रहे सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर में धार्मिक ज्ञान के साथ ही सप्त व्यसनों का त्याग, कषायों पर नियंत्रण आदि नैतिक शिक्षा भी दी जा रही है। शिविर के दौरान बच्चों में रात्रि भोजन त्याग नित्य मंदिर दर्शन तथा पानी छानकर पीना जैसे जैन कुलाचरों का बीजारोपण किया जा रहा है। संरक्षक पारस सिंघवी ने कहा कि शिविर में समस्त शिविरार्थियों को पूरी लगन, उत्साह व धार्मिक भावों से भाग लेकर अपना आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ाना चाहिए।अध्यक्ष कुंथुकुमार जैन ने बताया कि कमेटी सदस्यों द्वारा आदिनाथ मंदिर चित्रकूट नगर,शांतिनाथ मंदिर मनवाखेड़ा, शांतिनाथ मंदिर सेक्टर 5,पारसनाथ मंदिर सेक्टर 4 , शांतिनाथ मंदिर, सन्मति भवन , अग्रवाल मंदिर धानमंडी के पर्यवेक्षण के दौरान बच्चों में अत्यंत उत्साह दिखाई दिया।सचिव शशिकान्त शाह ने जानकारी दी कि अहिंसा, अस्तेय, अचौर्य, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य अणुव्रतों से बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन कैसे आता है इसका शिविरों में विशेष शिक्षण कराया जा रहा है।कमेटी के डॉ एस के लुहाडिय़ा, दिनेश सोनी, शशिकान्त शाह, प्रमोद ठोलिया, राजेश वैद, विकास गदिया, गजेन्द्र आवोत ,संजीव गंगवाल, राजेश जसींगोत, तरूण अग्रवाल, श्याम जसींगोत, रोशन आवोत, दिनेश डवारा, नेमीचन्द पटवारी, जगदीश जैन,राजेश टाया, सुरेश वालावत, अशोक अग्रवाल व नेमीकुमार कंठालिया ने शिविरार्थियों का उत्साह वर्धन किया। शिविरों का सामूहिक होगा समापनधर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष कुंथुकुमार गणपतोत ने बताया कि 14 दिगम्बर जिनालयों में चल रहे सम्यक् ज्ञान शिक्षण शिविरों का भव्य सामूहिक समापन समारोह 21 जून को रवीन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम, (अश्विनी बाजार, हाथीपोल के पास वाले गेट से प्रवेश) में रात्रि 8 बजे से होगा। समापन समारोह की तैयारियों के लिए सोमवार को शिविर समिति की बैठक हुई। समारोह में 1000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रहेगी। समारोह की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उनका कार्य विभाजन किया जा रहा है। गणपतोत ने बताया कि शिविर बहुत अच्छे से संचालित हो रहे हैं, इसका उद्देश्य बच्चो की जीवन की नींव संस्कारित करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईवे पर RTO इंस्पेक्टर पर वसूली के आरोप से हंगामा: ड्राइवरों ने लगाया 50-100 रुपए लेने का आरोप, RTO ने कहा- आरोप झूठे उदयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की वायरल चिट्ठी पर रेलवे ने जताई आपत्ति, बताया फर्जी