24 News Update उदयपुर। उदयपुर सिटी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक चिट्ठी को लेकर रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है और वायरल पत्र फर्जी प्रतीत हो रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में रेलवे बोर्ड के नाम से उदयपुर सिटी-नई दिल्ली और नई दिल्ली-उदयपुर सिटी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का उल्लेख किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 22463 और 22464, रोजाना संचालन, उदयपुर सिटी, चंदेरिया, कोटा, मथुरा और नई दिल्ली सहित कई स्टेशनों का विवरण दिया गया है।पत्र में राणा प्रतापनगर, मावली, बूंदी, सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी को व्यावसायिक ठहराव के रूप में दर्शाया गया है। साथ ही 16 कोच वाली वंदे भारत रैक और जल्द संचालन शुरू करने की बात लिखी गई है।वहीं रेलवे की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में अभी कोई अधिकृत सूचना प्राप्त नहीं हुई है। रेलवे ने अनुरोध किया है कि इस पत्र के आधार पर समाचार का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाए, क्योंकि यह पत्र फर्जी प्रतीत होता है।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अपुष्ट समाचार प्रकाशित होने से यात्रियों और आमजन तक गलत सूचना पहुंच सकती है। जिम्मेदार मीडिया संस्थानों को किसी भी सूचना को प्रकाशित करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अणुव्रतों से बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है : अंकित जैन शास्त्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय भवन का 22 जून को होगा भूमि पूजन, 20 करोड़ की लागत से बनेगा पांच मंजिला भवन