24 News Upadte उदयपुर। नेशनल हाईवे-48 पर टोल नाका से काया के बीच ट्रक ड्राइवरों ने आरटीओ इंस्पेक्टर पर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ड्राइवरों का आरोप था कि हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों को रोककर 50 से 100 रुपए लिए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।मामला उस समय बढ़ गया जब बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर हाईवे पर एकत्र हो गए। करीब 40 मिनट तक चले हंगामे के दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर चंचल माथुर सरकारी वाहन में बैठे रहे। सूचना मिलने पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस के साथ सवीना थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और ड्राइवरों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।इसके बाद आरटीओ की ओर से हंगामा करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ गोवर्धन विलास थाने में शिकायत दी गई। शिकायत में राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।इधर, उदयपुर आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने ड्राइवरों के वसूली के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर चालान कार्रवाई से बचने के लिए हंगामा कर रहे थे। पैसे मांगने जैसी कोई बात नहीं है, यदि कोई शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।आरटीओ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे। ड्राइवरों को हटाकर जाम खुलवाया गया। उन्होंने बताया कि हंगामे से जुड़े फोटो और वीडियो पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनके आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परशुराम कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज अणुव्रतों से बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है : अंकित जैन शास्त्री