24 News Update उदयपुर, 24 अगस्त। पंचवटी स्थित प्रतिष्ठित नवीन ज्वैलर्स में हुई करीब एक करोड़ रुपए की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। देर रात शोरूम में घुसे बदमाश हीरे, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए थे। वारदात के बाद पुलिस ने शोरूम और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ के जरिए वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और चोरी के माल तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।पंचवटी में नवीन ज्वैलर्स के संचालक नवीन स्वरूपरिया के प्रतिष्ठान में हुई इस वारदात का पता सुबह शोरूम खुलने पर चला था। प्रारंभिक जांच में चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है। बदमाश शोरूम से करीब 22 लाख रुपए कीमत के हीरे के आभूषण, 350 से 400 ग्राम सोने के जेवर, 10 से 12 किलोग्राम चांदी और करीब 9.50 लाख रुपए नकद ले गए।पुलिस के अनुसार वारदात रात करीब 12:50 बजे हुई। सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी राज पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल और तकनीकी टीमों को बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शोरूम में लगे कैमरों के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। चार संदिग्ध कैमरे में कैद, चेहरों से शुरू हुई पहचानसीसीटीवी फुटेज में वारदात के दौरान चार संदिग्ध बदमाश आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान का काम शुरू किया। शहर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध की पहचान आनंद उर्फ कुकड़िया पुत्र राम सिंह के रूप में मिली। 26 वर्षीय आनंद जाति निषाद है और गांव नत्थापुरा जोरियाना, थाना पिनाहट, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आएगी गिरोह की पूरी कड़ीगिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस अब चोरी में शामिल अन्य तीन संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी किए गए आभूषण और नकदी की बरामदगी पर है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात की पूरी योजना कैसे तैयार की गई और आरोपी चोरी के बाद किस रास्ते से शहर से बाहर निकले। पुलिस टीम में ये रहे शामिलएसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर थानधिकारी राजू देवी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक लोकेश कुमार नागदा, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल कैलाश रेबारी और कांस्टेबल करण आमेटा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कैलाश रेबारी की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने और चोरी का पूरा माल बरामद करने में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्रकूट नगर में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी