24 News Update उदयपुर, 23 अगस्त। सुखेर थाना क्षेत्र के चित्रकूट नगर में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी 13 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नन्दी सेलिब्रेशन परिसर से श्रीमती चन्द्राबेन की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर सुखेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार श्रीमती चन्द्राबेन पत्नी जसुभाई पंचाल, उम्र 45 वर्ष, मूल निवासी मटोडा, तालुका खेडब्रहमा, जिला सागरकांठा, वर्तमान में जगदीश प्रसाद के मकान नंबर 262, नन्दी सेलिब्रेशन, चित्रकूट नगर, थाना सुखेर, उदयपुर में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त 2026 को रात करीब 10:30 बजे अज्ञात अभियुक्त उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।घटना के संबंध में चन्द्राबेन की रिपोर्ट पर सुखेर थाना पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को शाम 5:08 बजे प्रकरण संख्या 361/2026 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आरोपी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल और आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच सुखेर थाने के सहायक उप निरीक्षक श्री महिपाल सिंह कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंडियन रबर इंडस्ट्रीज का 37वाँ स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया नवीन ज्वैलर्स पर हुई लूट का एक और आरोपी आगरा से गिरफ्तार