24 न्यूज अपडेट, फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों के टीकाकरण, नवजात शिशुओं की देखभाल तथा बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी पुष्करणा, कांता मेनारिया, लीला खटीक, आशा सहयोगिनी रुक्मिणी देवी, ममताज बानो एवं साथिन उषा सालवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कैलाश सुथार, भू-अभिलेख निरीक्षक भेरूलाल, सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया, प्रेमशंकर मेनारिया, सुरेशचंद्र खटीक, मधुसूदन पारीक, एएनएम मोहिनी देवी, प्रेमजी जाट, कन्यालाल रेगर, दुर्गेश जनवा और ओमप्रकाश आमेटा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी शामिल हुईं। आयोजन के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतह एकेडमी के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों टीमों ने जीते कांस्य पदक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य व पोषण सरकार की पहली प्राथमिकता : बाबूलाल खराड़ी