सब जूनियर बालक वर्ग में राजस्थान बना चैंपियन, बालिका वर्ग में उपविजेता; चार स्वर्ण सहित आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीते24 News Update उदयपुर। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। राजस्थान टीम ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। राजस्थान टीम ने सब जूनियर बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में राजस्थान टीम उपविजेता रही। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमसब जूनियर बालक वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में रंजीत मंडल ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 120 किलो से अधिक भार वर्ग में श्रीकांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में व्योम जावा और 120 किलोग्राम भार वर्ग में संकेत चतुर्वेदी ने रजत पदक अपने नाम किए। सब जूनियर बालिका वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में ममता चांवरिया ने स्वर्ण पदक जीता। जीनल गुजराती ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 63 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धि कुमारी पांडे ने रजत और 69 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश बन ने स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। जूनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शनजूनियर पुरुष वर्ग में 83 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग शर्मा ने रजत पदक, 93 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस ने रजत पदक और इसी भार वर्ग में मनीष चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 120 किलोग्राम भार वर्ग में महेश कुमार ने रजत पदक हासिल किया, जबकि 120 किलो से अधिक भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जितेंद्र शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में भूमिका सारस्वत ने रजत पदक और 57 किलोग्राम भार वर्ग में उभरती खिलाड़ी आकांक्षा कुमावत ने रजत पदक अपने नाम किया। कोच और पदाधिकारियों ने जताई खुशीराजस्थान पुरुष टीम के कोच आशीष जैमन और हंसराज किराडू रहे, जबकि महिला टीम के कोच आशीष ओझा थे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी विनोद साहू ने निभाई। राजस्थान टीम की इस उपलब्धि पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन, उदयपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, गौरव साहू और भूपेंद्र व्यास सहित खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जुलाई में आयोजित होने वाली राज्य सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सम्मानित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आषाढ़ मास का आगाज कल, धर्म-कर्म के चार महीने चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई से मांझी मंदिर में पर्यटकों से वसूली और सहस्त्रबाहु मंदिर में प्री वेडिंग शूट की मनमानी की होगी जांच