श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय भवन का भूमि पूजन एवं सामाजिक महाधिवेशन ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न, देशभर से पहुंचे करीब 10 हजार समाजबंधु उदयपुर, 22 जून 2026। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की ओर से उदयपुर में समाज के बहुप्रतीक्षित बहुउद्देशीय एवं बहुमंजिला भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं सामाजिक महाधिवेशन भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से करीब 10 हजार समाज प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता एवं समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने समाज भवन निर्माण को समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या, संरक्षक लक्ष्मीनारायण पंड्या, पवन अमरावत, प्रियाकांत पंड्या, अखिल भारतीय युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पांडे, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पंड्या, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पंड्या, विनोद पानेरी, महेश जोशी, रविन्द्र उपाध्याय, मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुनील जोशी, महाराष्ट्र से पुरुषोत्तम जोशी, चौरासी अध्यक्ष किशोर पंड्या, छ मे ऊ अध्यक्ष लीलाधर त्रिवेदी, तलपोट अध्यक्ष वासुदेव त्रिवेदी, पथोक उपाध्यक्ष नितेश त्रिवेदी, वागड़ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जोशी सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्राह्मण समाज ने सदैव संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया : डॉ. चतुर्वेदी मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव भारतीय संस्कृति, ज्ञान, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया है। मेवाड़ की भूमि ने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। समाज ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय भारत के उत्कर्ष का कालखंड है और विकसित भारत के निर्माण में ब्राह्मण समाज को भी अपनी भूमिका तय करते हुए अग्रणी बनना होगा। उन्होंने समाज भवन निर्माण के प्रयास की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। शिक्षा, संस्कार और संगठन से समाज आगे बढ़ रहा : राजीव दत्ता लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता ने कहा कि समाज शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। सामूहिक सहयोग से साकार हो रहा समाज भवन : भूपेंद्र पंड्या राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने कहा कि समाज भवन निर्माण का कार्य समाज की एकता और सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी भामाशाहों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कार और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भामाशाहों का परिवार सहित हुआ सम्मान कार्यक्रम में समाज भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का परिवार सहित सम्मान किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी भामाशाहों का अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी समाज विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, विभिन्न राज्यों एवं इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई। अंत में अखिल भारतीय युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पांडे ने सभी अतिथियों, भामाशाहों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन उदयपुर शहर की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, नाथद्वारा को पवित्र नगरी घोषित करवाने और मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प, हिन्दू संस्कृति, गौ सेवा और मंदिर संरक्षण पर जोर सवा मन आम और केले से हुआ महादेव का श्रृंगार, प्रवासी माहेश्वरी समाज ने मनाया वंशोत्पत्ति दिवस