उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने आधुनिक पुलिसिंग, रणनीतिक सुरक्षा प्रबंधन और अचूक मुस्तैदी का परिचय देते हुए जिले की गोगुन्दा, सायरा, बडगांव, कोटडा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों में द्वितीय चरण के मतदान व मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है। उदयपुर पुलिस द्वारा धरातल पर लागू की गई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के कारण लोकतंत्र का यह उत्सव पूरी गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस चरण में भी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच एवं उप सरपंच के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसकी मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नेतृत्वःजिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री मुकुल शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय), श्री उमेश ओझा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर) तथा श्री रजत बिश्नोई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा)धरातलीय स्तर पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी रहे। इसके साथ ही संबंधित वृत्ताधिकारी तथा थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ निरंतर भ्रमण कर कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने का विशेष जिम्मा सौंपा गया था। मतदान केंद्र एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय सुरक्षाःद्वितीय चरण के तहत आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे लगाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल और होमगार्ड्स की मुस्तैद तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल नियोजित किया गया था।संवेदनशील एवं क्रिटीकल बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व मोबाइल दलःसुरक्षा के लिहाज से चिन्हित किए गए क्रिटीकल (संवेदनशील) मतदान केंद्रों पर विशेष मुस्तैदी रखी गई। इन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पूर्व नियोजित पुलिस बल के अलावा सशस्त्र पुलिस बल सहित अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। इसके साथ ही पुलिस मोबाईल दलों ने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से निरंतर संपर्क व समन्वय रखकर संपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण व फ्लैग मार्च किया।सुपरवाइजरी अधिकारी और रिजर्व बलःफील्ड में व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी नियोजित किये गये थे, जो अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः उत्तरदायी रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालयों पर ढाल, हेलमेट व पम्प एक्शन गन से लैस रिजर्व पुलिस बल मुस्तैद रखा गया था। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय व रेंज मुख्यालय स्तर पर भी रिजर्व कंपनियों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। सुदृढ़ दूर संचार एवं कानून व्यवस्थाःभौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए डार्क जोन क्षेत्रों में स्टेटिक वायरलेस सेट लगवाकर संपूर्ण क्षेत्र में प्रभावी संचार व्यवस्था बनाए रखी गई। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) द्वारा लागू की गई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की गई तथा सादा वस्त्रों में तैनात खुफिया टीमों ने भी पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।कृतज्ञता एवं आभारसफल द्वितीय चरण का मतदान संपन्न होने पर जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने चुनाव ड्यूटी में पूरी निष्ठा से तैनात रहे सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशासनिक अमले की कर्तव्यपरायणता की सराहना की है। साथ ही उन्होंने उदयपुर जिले की जागरूक जनता और ग्रामीण मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस का पूर्ण सहयोग किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचायती राज चुनाव के बाद कार्यालयों में लगे शिक्षकों को स्कूल लौटना होगा CAS प्रमोशन को लेकर सुखाड़िया विश्वविद्यालय में चौथे दिन भी धरना, दिवाली बाद तालाबंदी की चेतावनी