24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान और राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंडल ने 26 मार्च 2026 तक 10 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा पार करने के साथ ही पहली बार 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का माल राजस्व अर्जित किया है।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अजमेर मंडल ने 1,64,380 वैगनों के माध्यम से कुल 10.03 मिलियन टन माल लदान करते हुए 1,002.28 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। यह निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 847 करोड़ रुपए की तुलना में 18.33 प्रतिशत अधिक है।उन्होंने बताया कि मंडल ने न केवल माल परिवहन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि समयपालनता के क्षेत्र में भी पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि यात्रियों और माल ग्राहकों को समयबद्ध और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस सफलता के पीछे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, ट्रैक और सिग्नल प्रणाली का नियमित निरीक्षण, समय पर रखरखाव कार्य और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग प्रमुख कारण रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को समयपालनता के प्रति जागरूक करने और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए।अजमेर मंडल का यह प्रदर्शन पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में सीमेंट, खनिज, कंटेनर परिवहन और कृषि उत्पादों के कुशल परिवहन से संभव हो पाया है। आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर ट्रैक क्षमता और डिजिटल तकनीकों के उपयोग से माल परिवहन को अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम बनाया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरासत में मौतों में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, 15 मार्च तक 18 मौतें दर्ज उदयपुर की कंपनियों का सियासी चंदे में दबदबा: 113 करोड़ के खेल में बीजेपी आगे