24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर की शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र स्थित 200 फीट रिंग रोड के पास सरकारी सर्विस रोड पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों और किसानों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध रूप से चारदीवारी निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है, जिससे आमजन और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गायत्री नगर निवासी मोहनलाल तेली ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए बताया कि पिछले करीब 15 से 20 दिनों से सर्विस रोड पर निर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता खेतों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है, लेकिन रास्ते के अवरुद्ध होने से अब किसानों और स्थानीय लोगों को मुख्य सड़क से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमण के कारण नहर का पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे खेतों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो फसलों को नुकसान होने की आशंका है और आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए, बंद रास्ते को दोबारा शुरू कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोक कला के जरिए एड्स जागरूकता का संदेश, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित उदयपुर में पेट्रोल 108.79 और डीजल 93.98 रुपए लीटर पहुंचा, प्रदेशभर में ईंधन महंगा