24 न्यूज अपडेट, अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) कल, 20 अप्रैल को कृषि अधिकारी परीक्षा 2024 का आयोजन करने जा रहा है। कृषि विभाग में 52 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 13,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।RPSC सचिव रामनिवास मेहता ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक या एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा के दौरान, अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं।परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन पर्याप्त समय पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है, ताकि सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) प्रस्तुत करना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो वे अन्य मूल फोटो युक्त पहचान पत्र, जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, जिसमें रंगीन और नवीनतम फोटो हो, का उपयोग कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर भी अभ्यर्थियों को अपनी नवीनतम रंगीन फोटो लगानी होगी। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल का प्रहरी छोटाराम, अंदर पहुंचाता था छोटी-छोटी सिम और मोबाइल, आईजी कारागार ने किया बर्खास्त भीलवाड़ा में एनीकट में गिरने से युवती की मौत: पैर फिसलने से पानी में गिरी, परिजन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में तोड़ा दम