ब्लड कैंसर पीड़ित 11 वर्षीय और गंभीर न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित 5 साल के मासूम का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट, आयुष्मान भारत योजना में संपूर्ण उपचार


उदयपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों और उनके परिवारों के लिए इस बार दीपावली खुशियों की नई सौगात लेकर आई। वर्षों से ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहे उदयपुर जिले के 11 वर्षीय बच्चे और गंभीर न्यूरोब्लास्टोमा कैंसर से पीड़ित पाली जिले के 5 वर्षीय मासूम को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए नई जिंदगी की उम्मीद मिली है। बेड़वास स्थित जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में उदयपुर के पहले दो बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए गए। खास बात यह है कि दोनों बच्चों का ट्रांसप्लांट आयुष्मान भारत योजना में किया गया। करीब डेढ़ महीने तक अस्पताल में उपचार और निगरानी के बाद दोनों बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मना सकेंगे।


दोनों बच्चों का उपचार शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित मित्तल के निर्देशन में किया गया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में एफेरेसिस मशीन की सहायता से डोनर के रक्त से स्वस्थ स्टेम सेल्स एकत्रित किए गए। इसके बाद निर्धारित उपचार प्रक्रिया के तहत इन स्टेम सेल्स को मरीज बच्चों के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। यह एक जटिल और विशेष निगरानी वाली प्रक्रिया है, जिसमें संक्रमण से बचाव और लगातार चिकित्सकीय देखरेख बेहद महत्वपूर्ण होती है। सफल ट्रांसप्लांट और उपचार के बाद दोनों बच्चों की स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इन दोनों मामलों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट और संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत और जटिल चिकित्सा सुविधा योजना के माध्यम से उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली। गंभीर कैंसर से पीड़ित बच्चों के परिवारों के लिए यह उपचार नई उम्मीद लेकर आया है। अब उन्हें इस तरह के उन्नत उपचार के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी।

क्या है बोन मैरो ट्रांसप्लांट?

विष्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विषेषज्ञ एवं जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट को स्टेम सेल ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है। कुछ विशेष प्रकार के कैंसर में बीमारी के दोबारा होने का खतरा रहता है। ऐसे चयनित मरीजों में हाई डोज कीमोथेरेपी के बाद बोन मैरो ट्रांसप्लांट उपचार का महत्वपूर्ण विकल्प होता है। इसमें उपचार के अनुसार स्वस्थ स्टेम सेल्स मरीज के शरीर में चढ़ाए जाते हैं, जो नई और स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। इससे मरीज की रक्त निर्माण प्रणाली को दोबारा विकसित होने में सहायता मिलती है। मरीज की बीमारी और उसकी स्थिति के अनुसार यह उपचार कैंसर नियंत्रण की संभावनाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चार अन्य बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट उपचार जारी

जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में अब चार अन्य बच्चों का भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट उपचार किया जा रहा है। दो बच्चों के सफल ट्रांसप्लांट के साथ उदयपुर में उन्नत बाल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक, आधुनिक तकनीक और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा के माध्यम से गंभीर कैंसर से पीड़ित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। बोन मेरा ट्रांसप्लांट थैलेसिमिया, एप्लास्टिक एनिमिया, सिकल सैल एनिमिया आदि रोगों में भी उपयोगी होती है।

डॉ. आनंद झा
ग्रुप डायरेक्टर


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading