15 घंटे से ज्यादा की तकनीकी गड़बड़ी से 74 देशों में हाहाकार, भारत में स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द, कई लेट 24 News Update एक सॉफ्टवेयर अपडेट की चूक ने दुनिया की डिजिटल व्यवस्था को झटका दे दिया। माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी से बैंकिंग, हवाई सेवाओं, अस्पतालों, स्कूलों और सरकारी संस्थानों तक का कामकाज प्रभावित हुआ। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं तो ऑस्ट्रेलिया में पुलिस और खुफिया एजेंसियों के काम पर असर पड़ा। जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। भारत में इसका असर हवाई सेवाओं पर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट को दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो अन्य उड़ानें देरी से संचालित हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी। इंडिगो और अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की। हालांकि, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि उसकी उड़ानों का संचालन सामान्य है। आउटलुक पर 1.40 लाख से ज्यादा शिकायतेंमाइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक, टीम्स, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, कोपायलट 365, डिफेंडर, प्लानर और एक्सचेंज ऑनलाइन जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। ईमेल, ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड पर फाइलों के इस्तेमाल में लोगों को परेशानी हुई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे शुरू हुई इस गड़बड़ी के बाद एक घंटे में 74 देशों से शिकायतें आने लगीं। आउटलुक को लेकर शिकायतों का आंकड़ा 1.40 लाख पार कर गया। साइबर अटैक नहीं, अपडेट की चूक बनी वजहमाइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, गलत तरीके से हुए सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण यह संकट पैदा हुआ। कंपनी ने इसे साइबर अटैक या हैकिंग का मामला नहीं बताया। सुधार के लिए किए गए शुरुआती बदलाव कारगर नहीं रहे, जिसके बाद कंपनी दूसरे विकल्पों की जांच में जुटी। दुनिया में 43 करोड़ से अधिक लोग माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस तकनीकी गड़बड़ी का दायरा केवल ईमेल या मीटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन तमाम कामों तक पहुंचा जो इन डिजिटल सेवाओं पर निर्भर हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation व्हाइट हाउस से 1.6 किमी दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से MBBS में दाखिला, जांच में खुली पोल, छह छात्रों की सीटें रद्द