उदयपुर। श्रमण संघ परिषद्, हिरण मगरी सेक्टर-4 की संगठनात्मक बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी। 12 नवंबर को दिव्य कुसुमायतन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. प्रकाशचंद्र चपलोत को अध्यक्ष, अनिल जारोली को महामंत्री और जीवन सिंह सर्राफ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। संचालन करते हुए परिषद् के संस्थापक महेन्द्र पोखरना ने बताया कि संगठन वर्ष 2021 से संघ सेवा के साथ विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय है। कार्यों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए नए संगठनात्मक गठन पर विचार किया गया। नई टीम में तेजप्रकाश छाजेड़ को उपाध्यक्ष, डॉ. दिलीप पिपाड़ा और पारस रांका को मंत्री तथा लोकेन्द्र बोहरा को सहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सी.पी. पोखरना, दिनेश बोहरा, कनकमल पोखरना, संपतलाल लोढ़ा, श्यामसुंदर छाजेड़ और राजेन्द्र कच्छारा संरक्षक मनोनीत किए गए।बैठक में श्रमण संघ युवक परिषद् के गठन की घोषणा भी की गई। इसके लिए राकेश लोढ़ा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव रखा गया। फुलचंद पोखरना, बाबूलाल बोहरा, पी.सी. चपलोत, अनिल जारोली और राकेश लोढ़ा ने सुझाव दिए। अंत में महासाध्वीश्री उपप्रवर्तिनी दिव्यप्रभा म.सा. ने मंगलपाठ प्रदान किया। यह जानकारी विनोद कोठारी ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीबीएच में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से शुरू हुआ कैंसर चिकित्सा का नया अध्याय, दो मासूमों को मिला नया जीवन: कैंसर के अंधेरे पर उम्मीद की जीत मृत मवेशी उठाने में भी मनमानी! 1500 के बदले 3500 रुपए वसूले, महापौर ने ठेकेदार को थमाया नोटिस