24 News Update उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के सहकर्मी और उसके साथी पर सरकारी नौकरी तथा दुर्घटना क्लेम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 1.40 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सवीना थाना पुलिस के अनुसार बी-ब्लॉक, यूआईटी कॉलोनी, सेक्टर-9 निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति का 28 मार्च 2026 को एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उसके पति के सहकर्मी दिनेश चावरिया और उसका मित्र रूपलाल गमेती उसके संपर्क में आए। दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसके पति के दुर्घटना क्लेम की राशि दिलवा देंगे और उसके पति की जगह उसे सरकारी नौकरी भी लगवा देंगे।महिला का आरोप है कि इसी बहाने दिनेश चावरिया और रूपलाल गमेती उसे रूपलाल के घर लेकर गए। वहां दिनेश चावरिया ने कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दिनेश चावरिया लगातार उस पर दबाव बनाता रहा और विभिन्न बहानों से पैसों की मांग करने लगा।रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसने अपने पति के इलाज के लिए रखे हुए 1 लाख 40 हजार रुपए दिनेश चावरिया को दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने धोखे और दबाव के जरिए यह रकम हासिल की।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर दिनेश चावरिया और रूपलाल गमेती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक (उनि.) लादू जाट को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहसागर पर गूंजी पर्यावरण बचाने की हुंकार, 200 लोगों ने बनाई मानव शृंखला, लिया संरक्षण का संकल्प सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और वन मंत्री संजय शर्मा का उदयपुर आगमन, डबोक एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत