24 News Update उदयपुर, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतहसागर की पाल पर्यावरण संरक्षण के संदेश से सराबोर नजर आई। एपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल, विशनपुरा एवं विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान स्तरीय मानव शृंखला एवं पर्यावरण सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिषद पदाधिकारियों ने भाग लिया।शुभारंभ भूमि एवं जल पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने फतहसागर किनारे वृत्ताकार मानव शृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृत्ताकार मानव शृंखला समानता, एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है, जो समाज में सहयोग और नेतृत्व की भावना को मजबूत बनाती है।कार्यक्रम के मार्गदर्शक विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक योगी एवं प्रदेश अध्यक्ष ललित सुखवाल रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन बुलवाए गए तथा सामूहिक रूप से पर्यावरण गीत का गायन भी किया गया।समारोह में कु. बिपाशा बोलिया एवं कु. युक्ति बोलिया ने अतिथियों का तिलक लगाकर और गुड़-धनिया खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने पौधों को जल अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ. पुष्करलाल चौधरी ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बोलिया ने “क्लाइमेट एक्शन” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कुम्हार ने किया। आयोजन में करीब 200 लोगों की भागीदारी रही। इस दौरान 100 से अधिक पौधों का वितरण भी किया गया, जिनमें तुलसी, बेलपत्र और मीठा नीम प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने इन पौधों को ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त की और इनके धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के विरमदेव सिंह चौहान एवं रुक्मणी लोहार ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की तैयारियां करवाईं और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के सफल संचालन और अनुशासित व्यवस्थाओं की उपस्थितजनों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पृथ्वी सिंह चौहान एवं मनीष चनाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। आयोजन का समापन हरित और स्वच्छ भविष्य के संकल्प के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बोहरवाड़ी में अवैध हथियार के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार, पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद पति के एक्सीडेंट के बाद सरकारी नौकरी का झांसा, महिला से दुष्कर्म और 1.40 लाख रुपए हड़पने का आरोप