24 News Update उदयपुर, 6 जून। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर तथा राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा शनिवार शाम उदयपुर पहुंचे। डबोक स्थित महाराणा प्रताप विमानपत्तन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, बंशीलाल खटीक, भाजपा जिला महामंत्री दिग्विजय श्रीमाली, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भरतभानुसिंह देवड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता तथा दीपक डांगी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।एयरपोर्ट से राज्यपाल माथुर और मंत्री शर्मा सीधे उदयपुर स्थित फेयरमाउंट होटल पहुंचे, जहां उन्होंने एक पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने अपने उदयपुर दौरे को सादगीपूर्ण रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देने, कारकेड को सीमित रखने तथा स्वागत कार्यक्रम को भी संक्षिप्त रखने की बात कही थी। उनके निर्देशों के अनुरूप ही आगमन और स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पति के एक्सीडेंट के बाद सरकारी नौकरी का झांसा, महिला से दुष्कर्म और 1.40 लाख रुपए हड़पने का आरोप राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित