उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों द्वारा बेसबॉल बैट और लाठियों से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को हिरणमगरी सेक्टर-4 निवासी सुश्री प्रियंका ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 मार्च 2026 की रात उसके भाई और उसके दोस्तों पर हुंडई कार नंबर आरजे 27 सीएच 4265 में सवार दो युवकों और दो युवतियों ने हमला किया। आरोपियों ने एक्सयूवी 700 को रुकवाकर बेसबॉल के डंडों और लाठियों से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 162/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 126(2), 117(2), 3(5) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा पुलिस उप अधीक्षक नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार पुत्र किशनाराम (26) निवासी जाटावास, थाना लोहावट जिला फलौदी तथा हनुमान सिंह उर्फ भूपेन्द्र पुत्र रडमल सिंह (29) निवासी परिहारों की ढाणी, रणसी गांव, थाना बिलाड़ा हाल सिकरगढ़ थाना बनाड़ जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ पूर्व में हत्या, छेड़छाड़ और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी हनुमान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और हमले के कारणों की जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम गजवीर सिंह सोलंकी देवेन्द्र सिंह मांगलीलाल किशोर छगनलाल रमेश चन्द्र Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनएच-27 पर जलती ईको कार से निकला डोडा चूरा: गोगुन्दा पुलिस ने 61.88 किलो मादक पदार्थ जब्त किया ऑनलाइन गेमिंग-सट्टा मामले में बड़ी गिरफ्तारी: 4 महीने से फरार आरोपी बबलू उर्फ महेन्द्र सिंह दबोचा