उदयपुर। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा संचालन से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को धानमण्डी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले चार माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में धानमण्डी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस थाना सुखेर में दर्ज प्रकरण संख्या 31/2026 में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी बबलू उर्फ महेन्द्र सिंह पुत्र किशोर सिंह (41) निवासी ए-45, 100 फीट रोड, एचडीएफसी बैंक के पीछे, महावीर नगर, कांकरोली, थाना राजनगर जिला राजसमंद को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 112(2), 61(2) बीएनएस 2023 तथा आईटी एक्ट की धारा 66 और 66डी के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा गतिविधियों से जुड़े प्रकरण में पिछले चार माह से फरार था। पुलिस अब आरोपी से नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।01. श्री भंवरलाल थानाधिकारी, धानमण्डी । 02. श्री संजय सिंह स.उ.नि. । 03. श्री जालिम सिंह कानि. 2262 | 04. श्री कमल कानि. 2601 । (विशेष भूमिका) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना थाना पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार सायरा थाना पुलिस का खुलासा: ट्रांसफार्मर तोड़कर कॉपर वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार