उदयपुर। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोगुन्दा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 61.88 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। यह मादक पदार्थ एक ईको कार में छिपाकर ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में वाहन में आग लगने के बाद तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चन्देल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी श्याम सिंह अपनी टीम के साथ 23 मई को एनएच-27 स्थित खाखड़ी में बादल होटल के सामने पहुंचे, जहां एक ईको कार नंबर GJ-05-JL-1200 में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कार धूं-धूं कर जल रही थी और उसमें से धुआं निकल रहा था, जबकि चालक मौके से गायब मिला। पुलिस टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया और वाहन की तलाशी ली। जांच में सामने आया कि कार की पिछली सीट निकालकर तथा बॉडी को काटकर विशेष रूप से एक गुप्त स्कीम बनाई गई थी। उसी हिस्से से धुआं निकल रहा था। जब पुलिस ने उस हिस्से को खोला तो अंदर अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जो आग लगने से आंशिक रूप से जल चुका था। इसके अलावा वाहन में लगे साउंड बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उसमें भी डोडा चूरा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ का वजन किया तो कुल 61.88 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन में आग लगने के बाद चालक कार को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री अजित कानि. चालक 2283 | श्री श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा । श्री विनेश कुमार स.उ.नि. । श्री जालम सिंह हैड कानि. 757 | श्री चरण सिंह हैड कानि. 745 | श्री योगेन्द्र कानि. 1080 । श्री रामस्वरूप कानि. 1274 | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रणकपुर घाट में पुलिस-माफिया आमना-सामना: फायरिंग के बीच 421 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर जंगल में फरार सविना थाना पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार