• सम्मेलन में करीब 100 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से बेबाक होकर दिया अपना परिचय



    24 News Update उदयपुर, 30 मई।
    दसा नरसिंहपुरा महासभा के तत्वावधान में आयोजित विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन शनिवार को मोहनलाल सुखाडिय़ा रंगमंच, टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करना तथा युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने का सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अल्पाहार, ध्वजारोहण एवं मंगल प्रवेश के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मेलन में करीब 100 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिसे समाजजनों ने ध्यानपूर्वक सुना। परिचय प्रस्तुतीकरण के दोनों सत्रों में प्रतिभागियों ने शिक्षा, व्यवसाय, पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं जीवन मूल्यों से संबंधित जानकारी साझा की। महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप यहां जीवन साथी चयन के लिए आए है, सिर्फ जीवन साथी नहीं आपका जीवन है भविष्य है, आने वाली तीन पीढिय़ों, परिवार, कुटुम्ब, समाज, एवं धर्म सभी इससे प्रभावित होगें अत: आप यहां कुछ छुपाएं नहीं जैसे आय, आयु, परिवार की पृष्ठभूमि, वर्तमान व्यवसाय, नई सर्विस, भविष्य में क्या करना चाहेगे आदि । लडक़ी को किचन का काम करना नहीं करना, सर्विस करनी है या यूंही चलेगा आदि-आदि सभी बतिस्पष्ट करें। चयन के लिए पूर्ण पारदर्शिता बनाये रखें । एक अच्छे जीवन साथी की भूमिका निभाने के लिए अपनी स्वयं की प्राथमिकताएँ बदलने को सदैव तत्पर रहे । माता-पिता और परिन के बीच संतुलन बनाने की कला भी सीखे, परिवार यूहीं नहीं बनता है इसके लिए चैर्य, शांत, सहजता, सरलता, नम्रता, गलती स्वीकार करने की क्षमता, क्षमा इत्यादि अनेक गुण आपको धारण करने जरूरी है ।
    समारोह की अध्यक्षता पवन कुमार सुंद्रावत ने की। मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन एवं अनिल कुमार हाथी रहे। विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल कंठालिया एवं शैलेन्द्र कुमार पंचोरी ने समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे सामाजिक एकता एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम में उदयपुर समाज अध्यक्ष सुमतिप्रकाश वालावत सहित 38 पंचायतों के सेठ एवं कई अतिथि मौजूद रहे । ध्वजारोहण अशोक कुमार भंवरा द्वारा किया गया, जबकि सभागार मंगल प्रवेश की जिम्मेदारी रमेशचन्द्र केरोत ने निभाई। भोजन एवं अल्पाहार के पुण्यार्जक हंसमुख भाई लालावत एवं राजमल गांगावत रहे। इस अवसर पर परिचय पुस्तिका “हमसफ़र” के मुख्य संपादक महावीर भाणावत भी उपस्थित रहे।
    युवा परिषद उदयपुर के अध्यक्ष अभिषेक भावोत एवं महामंत्री महावीर लुणदिया ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समाजजनों, अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में वैवाहिक संवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को एक सकारात्मक मंच उपलब्ध कराते हैं। सम्मेलन के समापन पर समाज के वरिष्ठजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल बताया।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading