24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। बिनोता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खंड निंबाहेड़ा का सघन वार्षिक सदस्यता अभियान 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य डॉ हीरालाल लुहार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया खंड अध्यक्ष निर्भय राम धाकड़ मंत्री सुरेश चंद्र प्रजापत सहित दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने निंबाहेड़ा खंड के 39 पीईईओ,युसीईईओ में पहुंचकर शिक्षकों से सम्पर्क कर संगठन के वार्षिक कार्य जो किये गये उन्हें बताएं ।प्राप्त समस्याओं का संकलन भी लिया गया। लोकतंत्र में सदस्यता संगठन की रीढ़ होती है।जोन मण्डलाचारण में जिला उपाध्यक्ष रवीद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि संगठन में सदस्यता मेरुदण्ड का काम करती है संगठन की जड़े उसके सदस्यों के विश्वास में होती है जितने गहरे संबंध होंगे संगठन उतना ही विशाल होगा। प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के सदस्य डॉक्टर हीरालाल लुटहार ने बताया कि शिक्षक केवल एक इकाई है परंतु जब वह संगठन से जुड़ता है तो वह एक अजेय शक्ति बन जाता है, सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का जरिया नहीं बल्कि विचारधारा को हर शिक्षक तक पहुंचाने का संकल्प है,अकेले सिर्फ हम एक बूंद हैं संगठन से जुड़कर हम महासागर बन जाते हैं।संगठन में है तो हमारा अस्तित्व है वरना बिना संगठन के हमारा कोई अस्तित्व नहीं है, जहां निष्ठावान सदस्य और स्पष्ट उद्देश्य मिलते हैं वहां सफलता स्वयं संगठन का मार्ग प्रशस्त करता है। मण्डलाचारण पीईईओ में शिक्षकों को वार्षिक सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत सशक्त बनाने की बात कहीं। मंडला चारण में व्याख्याता श्याम सुंदर झंवर योगेश कुमार कडे़ला शाहीन परवीन मोतीलाल मीणा ॠचा नायक रामेश्वर लाल यादव मोहसिन खान लोकेश कुमार भट्ट रजनी शर्मा सुनीता जैन लोकेन्द्रसिंह मदनलाल मीणा पवन कुमार मीणा रेखा चारण सागर चारण सत्यनारायण चारण लक्ष्मण दान चारण नवनीत सिंह गहलोत ने सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र हित मे शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक,शिक्षक हित में समाज जैसे कार्य में सहयोग का संकल्प लिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading