24 News Update उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट दी कि 3 मई को उनके घर पढ़ाने आने वाले युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अनुचित व्यवहार किया।रिपोर्ट में बताया गया कि ट्यूशन के दौरान चाय देने आए व्यक्ति से गिलास लेने को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और बालिका पर गुस्सा करते हुए अपशब्द कहने लगा। इससे बालिका घबरा गई और रोने लगी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे पास बुलाकर पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की, जिससे बालिका असहज हो गई।मामले में आरोपी विपुल लखारा पुत्र कन्हैयालाल लखारा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 75(2), 78(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 17 व 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अम्बामाता थाना क्षेत्र में बाइक चोरी 13 लाख की ठगी का मामला दर्ज, गुजरात की फर्म के दो डायरेक्टर नामजद