बावलवाड़ा पुलिस की अवैध हथियारों पर सख्त कार्रवाई, आमजन में दहशत फैलाने का आरोप उदयपुर, 25 फरवरी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बावलवाड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को नंगी तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम रोड पर राहगीरों को डराते-धमकाते हुए दहशत फैला रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने और उनसे आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और वृताधिकारी (ऋषभदेव) राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आसूचना के आधार पर 24 फरवरी 2026 को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निवासी अहारी फला हींका, थाना बावलवाड़ा, जिला उदयपुर, डाक बंगला बावलवाड़ा के पास आम सड़क पर हाथ में नंगी तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर तलवार जब्त की। घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम गणपत सिंह, थानाधिकारी, बावलवाड़ा प्रभुलाल शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश, कांस्टेबल (602) शिवप्रकाश, कांस्टेबल (2510) राकेश कुमार, कांस्टेबल (3188) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो वर्ष पूरे, फिर भी स्थायीकरण अटका: 126 तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने कलेक्टर व सीईओ को सौंपा ज्ञापन प्रधानमंत्री का डीपफेक वीडियो प्रसारित कर छवि धूमिल करने की कोशिश; रामचंद्र पर आईटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज