Site icon 24 News Update

डाक बंगले के पास नंगी तलवार लहराता युवक गिरफ्तार

Advertisements

बावलवाड़ा पुलिस की अवैध हथियारों पर सख्त कार्रवाई, आमजन में दहशत फैलाने का आरोप

उदयपुर, 25 फरवरी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बावलवाड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को नंगी तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम रोड पर राहगीरों को डराते-धमकाते हुए दहशत फैला रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने और उनसे आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और वृताधिकारी (ऋषभदेव) राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आसूचना के आधार पर 24 फरवरी 2026 को कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निवासी अहारी फला हींका, थाना बावलवाड़ा, जिला उदयपुर, डाक बंगला बावलवाड़ा के पास आम सड़क पर हाथ में नंगी तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर तलवार जब्त की।

घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

Exit mobile version