24 News Update उदयपुर, 2 जून। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीपोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट और हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में हाथीपोल थानाधिकारी राजुदेवी राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को पंचवटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू की।नाकाबंदी के दौरान एक युवक काले रंग की शर्ट और जींस पहनकर पैदल आता दिखाई दिया। उसने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था तथा सिर पर कैप पहन रखी थी। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़कर भागने लगा, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। थानाधिकारी राजुदेवी राज ने पुलिस टीम के साथ उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।पूछताछ में उसने अपनी पहचान काव्य उर्फ शानु (23) पुत्र पन्नालाल सिंधल तेली, निवासी गजसिंह की बाड़ी, रामपुरा, थाना अम्बामाता, उदयपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार और कारतूस जब्त कर लिए।पुलिस के अनुसार काव्य उर्फ शानु आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट तथा हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।हाथीपोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्मार्ट मीटर परियोजना में काम करने वाले 80 से अधिक युवाओं का वेतन अटका, ठेका कंपनी प्रबंधन फरार!!! पुष्कर में मिली बूस्टर डोज : संगठन की सक्रियता पर होगी नजर, निष्क्रिय नेताओं की रिपोर्ट जाएगी पीसीसी को