24 News Update उदयपुर, 2 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन अभियान” को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अजमेर के पुष्कर में हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश कांग्रेस के दस दिवसीय आवासीय शिविर में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत अब मंडल और ब्लॉक स्तर पर नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा उनकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले नेताओं पर भी नजर रखी जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठकों अथवा धरना-प्रदर्शनों में बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वाले विधायकों, पूर्व विधायक प्रत्याशियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की जानकारी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी।मीणा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इसी के मद्देनजर जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक माह मंडल स्तर तक बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण एवं आवासीय शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा सके। बैठक में पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ. संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूपलाल सालवी, मोदीराम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालूराम भजात, शंभूसिंह चूंडावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संगठन सृजन अभियान के तहत उदयपुर देहात कांग्रेस की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक निकला शातिर बदमाश, युवक पर मारपीट और हत्या के प्रयास सहित तीन मामले फतेह स्कूल में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण 6 जून से