24 News Update शक्करगढ क्षेत्र के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र श्री देव डूंगरी देवनारायण मंदिर बरोदा में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूरे भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रहा हे कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को 251 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव सहित आसपास के ढाणियों-गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।सुबह शुभ मुहूर्त में जालपा माता मंदिर से महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सजे कलश लेकर मंदिर परिसर से रवाना हुईं। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई देवनारायण मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते “देवनारायण भगवान की जय” के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन जारी है। भक्तजन परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना के साथ आहुतियां दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी व भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही लालाराम गुर्जर एवंरमेश चौहान ने बताया कि बुधवार को भगवान देवनारायण के निशान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें सुसज्जित ध्वज-निशान, बैंड-बाजे, घोड़े और भक्त मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ग्रामीण युवाओं द्वारा सेवा व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैंगुरुवार को विधि-विधान से हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास छाया हुआ है तथा दूर-दराज गांवों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय पंचायत परिषद जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई फेसबुक का झांसा, डेढ़ करोड़ की लूट: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने निवेशक को बनाया शिकार