24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। छोटीसादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की स्वरूपगंज ग्राम पंचायत स्थित परम पूज्य महामाया आवरी माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वर्ण कलश स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। गारियावास, स्वरूपगंज एवं चौहानखेड़ा ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार साफा बंधवाकर स्वागत-अभिनंदन किया। मंदिर समिति अध्यक्ष राम कुमावत एवं समिति सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम सुबी से निकली भव्य चुनर यात्रा रही, जिसमें 300 से 400 श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा रामदेवजी चौराहा से प्रारंभ होकर पैदल आवरी माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भावना और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, मनोज पारख, गोवर्धनलाल आंजना पहलवान, गोपाल जणवा, कवरलाल धाकड़, दलीचंद कुमावत, दिनेश कुमावत, हेमंत कुमावत, संदीप कुमावत, कन्हैयालाल जनवा, जगदीश अग्रवाल, मदनलाल धाकड़, श्यामलाल धाकड़ एवं गणपत जनवा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन त्रिनेत्र में सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल डोडा चूरा जब्त राष्ट्रीय लोक अदालत में 345 प्रकरणों का निस्तारण, एक करोड़ से अधिक राशि के अवार्ड पारित