24 News Update भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मुर्गों से भरी एक पिकअप आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में फंस गया। घंटों चले रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसा मांडल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप अचानक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर ही फंस गया। सड़क पर बिखरे सैकड़ों मुर्गे, मचा हड़कंपहादसे के बाद पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे सड़क पर फैल गए। कुछ मुर्गे डरकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ गए। हाईवे पर अचानक बने इस दृश्य से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। राहगीरों ने वाहनों को धीमा कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट हनीफ मोहम्मद और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान अब तक नहीं, जांच जारी मृतक चालक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े लोगों के माध्यम से मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा मांडल और पुर थाना क्षेत्रों की सीमा के निकट हुआ, जिससे शुरुआती दौर में क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हाईवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुर्गों से भरी पिकअप ट्रक में घुसी, चालक की दर्दनाक मौत, मुर्गियों को वाहनों ने कुचला!! बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नेट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन