24 News Udpate उदयपुर। खेरवाड़ा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सीएचसी की लेखा शाखा के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि प्लास्टर गिरने से कुछ मिनट पहले ही वहां कार्यरत कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई।प्लास्टर गिरने से कमरे में लगा सीलिंग फैन, कुर्सियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद भी छत से निर्माण सामग्री गिरने का सिलसिला जारी रहने से कर्मचारियों में भय का माहौल है। भवन पुराना, मरम्मत का प्रस्ताव प्रक्रियाधीनसीएचसी का भवन पुराना हो चुका है और प्लास्टर उखड़ रहा है। मरम्मत के लिए प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। गिरने से कुछ देर पहले ही कर्मचारी दूसरे कमरे में चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में 12 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के भवन जर्जर स्थिति में हैं। सीएमएचओ प्रथम के अधीन आने वाले छाणी, कोल्यारी और कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन इतने जर्जर हो चुके थे कि उन्हें पूरी तरह कंडम घोषित किया गया। छाणी और कोल्यारी में पुराने भवनों को हटाकर नए भवन बनाने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि कल्याणपुर पीएचसी का नया भवन भी बनाया जाएगा। वहीं सीएमएचओ द्वितीय के अधीन घासा पीएचसी को भी डिसमेंटल (कंडम) करने की मंजूरी मिल चुकी है और वहां नया भवन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गोगुंदा में 42 करोड़ रुपए की लागत से नए उप जिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए 9 बीघा भूमि आवंटित की जा चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय खेमराज कटारा जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेन एक घंटे लेट, एक घंटे की देरी से होगी रवाना